Total Count

uttrakhand

लीबिया | डर्ना शहर की बाढ़ से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें बहुत डरावनी है

 #लीबिया | डर्ना शहर की बाढ़ से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें। 



सैटेलाइट छवि से बाढ़ से हुए विनाश का  अंदाजा लगाया जा सकता है। दाहिनी ओर के दर्जनों शहर ब्लॉक पूरी तरह से बह गए हैं और पूरा शहर लाल मिट्टी में सन गया है।

डर्ना के मेयर का अनुमान है कि बाढ़ में 18,000 से 20,000 लोग मारे गए हैं।

जबकि लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) ने बुधवार को कहा कि अधिकारियों का कहना है कि कम से कम 10,000 लोग लापता हैं, जबकि 30,000 लोगों के विस्थापित होने का अनुमान है।

इस बीच लीबिया पर हुकूमत कर रही एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी सरकारों ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है।

 जीवित बचे लोगों की तलाश में बचाव दल ढही हुई इमारतों के मलबे में खुदाई कर रहे हैं - लेकिन उम्मीद कम हो रही है और मरने वालों की संख्या अभी भी बढ़ने की आशंका है।