Total Count

uttrakhand

उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान| Uttarakhand police personnel raised the prestige of the state

 उत्तराखण्ड पुलिस के जवानों ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

 
भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर में पदक जीतकर उत्तराखंड के जवानों ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। पुलिस मुख्यालय में उत्तराखण्ड डीजीपी अशोक कुमार ने 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे है जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।

अमित सिन्हा ADG पुलिस दूरसंचार / वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड का कहना है की 14 नवम्बर से 20 नवंबर तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुई 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 01 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य पदक के साथ कुल 09 पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

इन खिलाड़ियों को मिला पदक-

1. आर्म कुश्ती - आरक्षी कैलाश लाल स्वर्ण पदक
2. बॉडी बिल्डिंग- आरक्षी त्रिलोक सिंह
3. वेट लिफ्टिंग - मुख्य आरक्षी राजकुमार परिहार 
4. बॉडी बिल्डिंग- आरक्षी जितेन्द्र सिंह है, आरक्षी अमित क्षेत्री मुख्य
5. बॉक्सिंग- मुख्य आरक्षी विनीता महर आरक्षी हेमन्ती मेहता है
6. वेट लिफ्टिंग - मुख्य आरक्षी ममता कुटियाल
7. पावर लिफ्टिंग- मुख्य आरक्षी भगवन्त सिंह

श्री अमित सिन्हा, ADG पुलिस दूरसंचार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने बताया कि दिनांक 14 नवम्बर, 2022 से 20 नवम्बर, 2022 तक पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुई 71वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती कलस्टर-2022 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में 01 स्वर्ण, 02 रजत व 06 कांस्य पदक के साथ कुल 09 पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है|

DGP Uttrakhand ने कहा कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे हैं, जिन पर हमें गर्व है। इस अवसर पर सभी खिलाडियों ने आश्वस्त किया कि आने वाले प्रतियोगिताओं में एक बार फिर से #UttarakhandPolice का नाम रोशन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगें।